फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तंबाकू का भुगतान लेकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
फोटो-31 राहुल यादव। फाइल फोटो
विज्ञापन
कायमगंज। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव नगला फुलू निवासी राहुल यादव (30) गांव मेदपुर के पास ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। वह तंबाकू का भुगतान लेने कायमगंज आए थे। वहां 3.57 लाख रुपये लेकर वह बाइक से घर जा रहे थे।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा को कंपिल पुलिस अपने कब्जे में ले गई। चालक मौके से भाग गया। परिजन का आरोप है कि भुगतान के 3.57 लाख रुपये हादसे के बाद नहीं मिले। राहुल पांच भाइयों में चौथे नंबर के थे। परिवार में पत्नी आराधना, पांच माह की एक बेटी और मां विमला देवी हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें