फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सड़क पर पड़े मक्का पर फिसले बाइक सवार को पीटकर बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। क्षेत्र के गांव नया नगला में सड़क किनारे फैले मक्का पर बाइक फिसलने से गांव का ही युवक चोटिल हो गया। इससे गुस्साए युवक ने बाइक सवार को पीटकर रातभर बंधक बनाए रखा। बृहस्पतिवार को 32 हजार रुपये लेकर उसे छोड़ा। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद एटा के थाना जैथरा के गांव फगनौर निवासी गोपाल कठेरिया बुधवार को अपनी रिश्तेदारी थाना नवाबगंज के गांव नगला दमू निवासी रजनीश के घर तेरहवीं में आया था। शाम सात बजे गोपाल दावत खाकर बाइक से वापस घर जा रहा था। गांव नया नगला निवासी युवक सड़क के किनारे मक्का डाले था। गोपाल की बाइक मक्का पर फिसल गई। बाइक की चपेट में आकर युवक को चोट लग गई। युवक ने गोपाल को जमकर पीटा और पांच हजार रुपये भी ले लिए। इसके बाद उसे बंधक बनाकर अपने घर में बैठा लिया और इलाज के नाम पर रुपये मांगे। बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे गोपाल के परिजन गांव नया नगला पहुंचे। 32 हजार रुपये देने के बाद गोपाल व बाइक को छोड़ा गया। गोपाल व उसके परिजन नवाबगंज थाना पहुंचे और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने युवक की तलाश में गांव में दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें