फर्रुखाबाद जिले में मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला दीवान मुबारक उत्तर (बीबीगंज) में नवनिर्मित मकान के लिंटर पर पानी डालने चढ़ा निगम शाक्य (26) हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने बीबीगंज में मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया। घटना की जानकरी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। लोग बिजली विभाग के अफसरों को बुलाने की मांग पर अड़े हैं। यातायात व्यवस्था चौपट होता देख पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट किया।