फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: हिंदू जागरण मंच के नेता के घर में घुसकर की हवाई फायरिंग, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 02 Jun 2021 12:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के कायमगंज में हिंदू जागरण मंच के नेता के घर सोमवार देर रात मोहल्ले के ही दो लोग घुस गए। वहां उन्होंने गाली-गलौज करते हुए हवाई फायर कर दिए। इससे छज्जे का मलबा गिरने से उनके पैर पर चोट आ गई। 
विज्ञापन


मोहल्ला जवाहरगंज सब्जी मंडी निवासी हिंजमं नेता प्रदीप सक्सेना सोमवार देर रात परिवार के साथ बैठे थे। तभी पुरानी खुन्नस को लेकर मोहल्ले के नीरज व सोमदत्त्र आए औ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर हवाई फायरिंग की। गोली लगने से छज्जे के टुकड़े टूटकर गिरे, टुकड़े प्रदीप सक्सेना के पैर में लगने से चोट लग गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। प्रदीप सक्सेना ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
 
हमले की एसपी से शिकायत
हिंदू जागरण मंच (हिजामं) जिलाध्यक्ष सुबोध मिश्रा ने कायमगंज के विभागाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना के घर पर तोड़फोड़, मारपीट और फायरिंग की घटना पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने एसपी से इस मामले की गंभीरता से जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। कहा कि प्रदीप के काफी चोटें भी आईं हैं। चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में हमलावर गिरफ्तार नहीं हुए तो आंदोलन होगा। पत्र पर अनुपम दीक्षित के हस्ताक्षर भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें