फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में युवक की मौत, सात घायल

Sun, 08 Feb 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिटायर्ड रेलवे कर्मी हरीराम निवासी पाहला के पुत्र राज (25) की गांव रजीपुर में संजना फोटो स्टूडियो के नाम से दुकान है। रविवार शाम करीब 7 बजे राज बाइक से स्टूडियो बंद कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


गांव उबरीखेड़ा के सामने सामने से आ रहे चौपहिया वाहन की टक्कर से राज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चौपहिया वाहन चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर उप निरीक्षक आरके सिंह और मृतक के पिता हरीराम आदि परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।  समाचार लिखे जाने तक शव का पंचनामा नहीं भरा गया था।

उधर, थाना नवाबगंज के गांव सलेमपुर निवासी आनंद कुमार बाइक से अपनी बहन के यहां गांव शिवराई बरियार गए थे। यहां से वह वापस लौट रहे थे।   वीरपुर नादी के पास से गुजरने के दौरान सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर आनंद घायल हो गए। जानकारी पर परिजनों ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। एक अन्य मामले में लोहिया अस्पताल कैंपस निवासी गर्गी पत्नी करन सिंह बाइक से गिर कर घायल हो र्गइं।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने इन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। धीरपुर निवासी रानू सिंह अपने दोस्त के साथ शनिवार की शाम पांचाल घाट की ओर बाइक से जा रहा था।  भगुआ नगला के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। घायल रानू के भाई हरनाथ ने ट्रैक्टर चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जिला एटा थाना नयागांव के गांव दादूपुर निवासी ब्रजेश कुमार सड़क हादसे में घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने इन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।  वहीं जिला हाथरस थाना सिकंदराराव के गांव नौरथा निवासी राजेश कुमार हादसे में जख्मी हो गए। गांव अमेठी कोहना निवासी रिंकू भी दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें