फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ढोलक की थाप व माता के छंदों पर थिरकीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नवरात्र के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा का भव्य दरबार सजाया गया। बढ़पुर मंदिर में नौ दिन रोजाना महिला मंडली ढोलक की थाप पर माता के छंदों पर झूमती हैं। मंदिर परिसर का आधा हिस्सा महिला भक्तों से घिर गया। मंत्रमुग्ध महिलाएं नृत्य भी करती हैं।
विज्ञापन

नवरात्र में सभी मंदिर भक्तों में भक्तों की भीड़ है। पांच बजे से बढ़पुर शीतला माता मंदिर, संकटा माता मंदिर में महिलाओं की संकीर्तन मंडली ढोलक, मजीरा की थाप पर देर रात तक संकीर्तन करती हैं। मंगलवार को महिलाएं भक्तिभाव में नृत्य करती रहीं। गुरुगांव देवी मंदिर में भी दरबार के सामने भजन कीर्तन का दौर चलता रहा। मंदिर के कपाट बंद होने के बाद भी माता के दरबार में हाजिरी लगाने लोग पहुंचते रहे।
-
सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया..
मोहम्मदाबाद। संकिसा रोड स्थित गमा देवी मंदिर के पास 15वीं मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना की गई। मंदिर के पास युवा शक्ति कमेटी ने नवरात्र उत्सव के दूसरे दिन भगवान खाटू श्याम कीर्तन का आयोजन किया। बेवर की म्यूजिकल ग्रुप ने भगवान खाटू श्याम के भजन प्रस्तुत किए। गायक राहुल सांवरिया, आयुष, समीर ने भजन प्रस्तुत कर भक्तों का मन मोह लिया। गायिका प्रिया दुबे ने रिद्धि सिद्धि के दाता तुम हो गणपति... सुंदर शृंगार सुहाना लगता है... सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया.. आदि भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। खाटू श्याम के सुंदर भजनों पर कमेटी के सदस्य तथा युवा थिरकते दिखाई दिए। इसमें सनी चौधरी, अमित कुमार, प्रवीन सक्सेना, राहुल, अनिल आदि कमेटी पदाधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें