फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एथलेटिक्स में फरिया, शिवांकी और हर्ष ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का मंगलवार को स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में समापन हुआ। अंतिम दिन गोला फेंक और लंबी कूद स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दम दिखाया। विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अंडर-16 बालिका वर्ग की गोला फेंक स्पर्धा में फरिया पठान ने प्रथम स्थान हासिल किया। देवांशी दूसरे और आध्या सक्सेना तीसरे स्थान पर रहीं। बालिका वर्ग की लंबी कूद में शिवांकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। अनिका सिंह दूसरे और फरिया पठान तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-16 बालक वर्ग की लंबी कूद में हर्ष राजपूत ने पहला स्थान प्राप्त किया। अबुजर दूसरे और ओम कटियार तीसरे स्थान पर रहे। बालक वर्ग की गोला फेंक स्पर्धा में सूर्यांश ने प्रथम स्थान हासिल किया। हर्ष मिश्रा दूसरे और प्रणय राजपूत तीसरे स्थान पर रहे।
समापन समारोह में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष राकेश सारस्वत और जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अंजुम दुबे ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक सिद्धार्थ कृष्ण ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को तकनीक, अभ्यास, शारीरिक क्षमता और अनुशासन पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। कहा कि प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और भविष्य की जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं के लिए तैयार होने का अवसर देती है।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव योगेश शुक्ला, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव अवनींद्र सक्सेना, शैलेश मिश्रा, संजीव कटियार, राजीव बाजपेई आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सुहानी, वीना यादव, प्रकृति वर्मा, ज्योति कठेरिया, निशीत सक्सेना, अरुण कुमार यादव, विमलेश, सपना यादव, नागेंद्र सिंह और मनीष ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें