फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर के लिए रेफर महिला को लोहिया लाई एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हादसे में घायल वृद्धा को अल्हागंज अस्पताल से शाहजहांपुर के लिए रेफर किया गया। एंबुलेंस का नया स्टाफ शाहजहांपुर ले जाने के बजाय महिला को लोहिया अस्पताल ले आया। लोहिया अस्पताल में डॉक्टर ने देखा तो वह मृत थी। रेफर लेटर शाहजहांपुर के लिए था। लिहाजा वहीं ले जाने को कह दिया। एंबुलेंस स्टाफ बिना दाखिल कराए ही गाड़ी लेकर चला गया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के अल्हागंज के गांव इमलिया निवासी रामकली (60) कांठ में रिश्तेदार के यहां टेंपो से जा रही थीं। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक ने कट मार दिया। रामकली टेंपो से नीचे गिर गईं और ट्रक का पहिया पैरों के ऊपर से निकल गया। गंभीर हालत में महिला को अल्हागंज सीएचसी से शाहजहांपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। उधर, लोहिया अस्पताल में रामकली का पुत्र महाराम रेफर लेटर देकर इमरजेंसी में पहुंचा। यहां डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने रेफर लेटर शाहजहांपुर का बताया। इस दौरान ईएमटी मरीज को लिए बिना ही एंबुलेंस लेकर चला गया।
डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि रामकली मृत अवस्था में यहां लाई गई थीं। रेफर लेटर शाहजहांपुर का था। लिहाजा वहीं पोस्टमार्टम कराना चाहिए। यहां महिला की एंट्री नहीं की गई है। करीब एक घंटे बाद परिजन निजी एंबुलेंस से शव लेकर चले गए। एंबुलेंस के नए स्टाफ की वजह से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें