फर्रुखाबाद। मिलावट की आशंका पर खाद्य सुरक्षा टीम ने 88 हजार रुपये कीमत का 518 लीटर सरसों का तेल सीज कर दिया। जबकि दाल का भी नमूना लिया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय टीम के साथ तिकोना बाजार पहुंचे। दुकानदार मोहल्ला बजरिया हरलाल निवासी कुमोद कुमार के यहां से सरसों के तेल का नमूना लिया।
इसके बाद स्टॉक में रखा तेल सीज कर दिया। जसमई दरवाजा स्थित गांव जनैया सठैैया निवासी अवधेश कुमार के किराना स्टोर से अरहर दाल का नमूना लिया। अभिहित अधिकारी सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी। (संवाद)