फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला की हत्या कर शव बाग में फेंका, दुष्कर्म की आशंका

विज्ञापन
फोटो-5 आम के बाग जांच पड़ताल करती फॉरेंसिक टीम व खड़े एएसपी। संवाद
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। रेलवे स्टेशन के सामने गांव श्यामनगर स्थित आम के बाग में शुक्रवार सुबह करीब 30 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस महिला के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। आसपास के जिलों से लापता महिलाओं के फोटो से भी मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव श्यामनगर के पास सुभानपुर निवासी जफर खां के आम के बाग में कुछ लोग शौच के लिए गए तो वहां महिला का शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ और प्रभारी निरीक्षक पहुंचे। घटना स्थल को येलो टेप से कवर किया गया, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से छानबीन कर नमूने एकत्र किए। महिला पुलिस कर्मियों ने दुष्कर्म की आशंका के चलते महिला के वस्त्रों की भी जांच की।
महिला लाल-सफेद स्वेटर, लाल-सफेद टॉप और गहरे नीले रंग की प्रिंटेड पायजामा पहने थी। एक पैर में चप्पल थी। दूसरी चप्पल पास में ही पड़ी थी, गले में रस्सी या कुछ कसे जाने और नाखूनों के गहरे निशान थे। इससे गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। हत्या की सूचना पर कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के जिलों व थानों में महिला की फोटो भेजकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

हत्या की सूचना पर डीआईजी हरीश चंदर, एसपी आरती सिंह ने पहुंचकर निरीक्षण किया और दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने आसपास के जिलों में भी पहचान कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। एएसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि महिला की शिनाख्त का हर प्रयास जारी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें