फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कार की टक्कर से महिला की मौत

Wed, 21 May 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दवा लेकर घर लौट रहे बाइक सवार वकील को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठी पत्नी की मौत हो गई, जबकि वकील चुटहिल हो गए। परिजन महिला को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चौकी पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन

कमालगंज थाने के गांव पेरी निवासी रोहित कुमार (35) वकील हैं। वह अपनी पत्नी अंजली (30) को बुधवार सुबह दवा दिलाने शहर लाए थे। इसके बाद उन्होंने पत्नी को राजा नगला में बुआ के घर छोड़ दिया और वह कचहरी चले गए। शाम करीब चार बजे वह पत्नी को लेकर बाइक से घर जा रहे थे। रोहित के बड़े भाई राजेश कुमार ने बताया कि जब बाइक याकूतगंज क्राॅसिंग के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सड़क पर गिर गई।
इसमें रोहित और पत्नी अंजली घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने अंजली को मृत घोषित कर दिया। हालांकि रोहित को मामूली चोटें आईं। ड्यूटी फार्मासिस्ट हरश्याम सिंह ने बताया कि परिजन शव मोरचरी में रखवाने के लिए हीलाहवाली कर रहे थे। चौकी पुलिस बुलवाकर शव रखवाकर पुलिस को सूचना भेजी गई। भाई राजेश ने बताया कि अंजली की छह साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन


दवा दिलाने आ रही आशा समेत तीन घायल
फर्रुखाबाद। जहानगंज थाने के गांव हिसामपुर निवासी आशा देवी (65) गांव के ही सौरभ (26) के साथ उनकी पत्नी रजनी (24) को दवा दिलाने लोहिया महिला अस्पताल आ रही थीं। बाइक जब बिजाधरपुर के पास पहुंची, तो कार ने टक्कर मार दी। इसमें तीनों घायल हो गए। घायलों को लोहिया् अस्पताल लाया गया, जहां मीना की हालत गंभीर बताई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें