फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: किसान बोले नहरों में सिंचाई व मंडी में पीने योग्य पानी नहीं

Wed, 21 May 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
किसान दिवस में बोलते डीडीओ श्याम कुमार तिवारी। - फोटो : किसान दिवस में बोलते डीडीओ श्याम कुमार तिवारी।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विकास भवन सभागार में बुधवार को हुए किसान दिवस में नहरों में पानी न होने व सातनपुर मंडी में पेयजल की व्यवस्था न होने का मुद्दा उठा। सीडीओ ने समस्या निस्तारण के साथ ही किसानों को योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ। उप कृषि निदेशक व जिला कृषि अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने किसानों को हीटवेब से फसलें बचाने के लिए हल्की सिंचाई करने की सलाह दी। कहा कि अधिक पानी भरने से फसलों की जड़ें खराब हो जाती हैं। मक्का की फसल गिरने की आशंका रहती है। उन्होंने कहा कि राजकीय बीज भंडारों पर धान, ढेंचा आदि बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध हैं। धान की फसल में हरी खाद डालने की सलाह दी। जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने 50 से 90 फीसद अनुदान वाली सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर किसानों को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। किसान धर्मेंद्र ने कहा कि सातनपुर मंडी में पीने योग्य पानी नहीं है। टोटियां टूटी होने से पानी बहता रहता है। मंडी रोड पर स्थाई नाला न होने से मंडी के पास जलभराव रहता है। रामबहादुर व राममोहन दीक्षित ने सिंचाई के लिए नहरों में पानी न होने का मुद्दा उठाया। इस पर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि जून तक नहरों में पानी चलने लगेगा। सीडीओ ने किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डीडीओ श्याम कुमार तिवारी, पीडी कपिल कु़मार, सीवीओ डॉ. धीरज शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें