बाइक से गिरकर महिला की मौत
फर्रुखाबाद। बाइक से गिरकर घायल हुई महिला की सेना के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके पति ने तीन माह पहले जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।
जनपद मैनपुरी थाना बेवर के गांव जासमई निवासी सैनिक शिवकुुमार ने तीन महीने पहले जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। उसकी पत्नी अनामिका राठौर (30) सोमवार को चचेरे देवर अशोक के साथ फतेहगढ़ आने के लिए बाइक से निकली थी।
जनपद की सीमा पर ब्रेकर पर बाइक उछलने से अनामिका गिर पड़ी। उसके सिर में गंभीर चोट आई। अनामिका को चार बजे सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अनामिका की मौत की जानकारी पर उसके बेटे धैर्य, सरथी व बेटी सुरभि रो-रोकर बेहाल हो गए। अनामिका का मायका मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव मौधा में है। सूचना पर मां साधना राठौर, बहन तनवी व दीप्ती मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।