फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से महिला की मौत

Tue, 04 Nov 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-26 मीरा देवी। फाइल फोटो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मिट्टी के खनन में लगी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली ने सड़क किनारे जा रही महिला को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को लोहिया अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के गांव नगला बाग निवासी मीरा देवी (48) के पति ब्रजेश की करीब 16 साल पहले मौत हो गई थी। मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करती थी। सोमवार शाम वह कोल्ड स्टोर से आलू लेने जा रही थीं। उसी समय महरूपुर सहजू के पास मिट्टी खनन में लगे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी।
घायल को लोहिया अस्पताल लाया गया, वहां डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। भतीजे अतुल ने बताया कि मीरा देवी का एक बेटा बॉबी और बेटी काजल है। माता-पिता दोनों का साया उठने से दोनों ही बच्चे अनाथ हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें