फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाइक फिसलने से डॉक्टर के बेटे की मौत

Tue, 04 Nov 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कन्नौज के थाना गुरसहायगंज के कस्बा सराय प्रयाग निवासी मोहम्मद जमील हुसैन (40) बाइक से शहर के रोडवेज बस अड्डे की ओर जा रहे थे। बाइक क्रिश्चियन स्कूल के सामने पहुंची कि अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हेलमेट दूर जा गिरा और बाइक चालक के ऊपर से निकल गई। इससे सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया।
शव मॉर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दे दी। मौसेरे भाई सिराज खां ने बताया कि सद्दाम हुसैन, खुर्शीद मंसूरी समेत जमील के चार भाई और हैं। पिता डॉक्टर हैं। कस्बे में उनका अस्पताल है। परिवार में तीन बेटियां और पत्नी हैं। (संवाद)
विज्ञापन





घायल मिला हरदोई का युवक, मौत
फर्रुखाबाद। शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर-बदायूं मार्ग पर कलान थाने के गांव जखिया के पास एक घायल युवक पड़ा मिला, बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसे पीएचसी में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया।
थाने का होमगार्ड उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचा, वहां उसकी मौत हो गई। एसओ कलान प्रभाष कुमार ने बताया कि उसने अपना नाम आदेश (25) पुत्र बुद्धलाल निवासी हरदोई बताया था। इसके बाद कुछ न बता सका। शव मॉर्चरी में रखा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें