फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते से रुपये निकालने में दो पर धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पति की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रही एक निलंबित शिक्षिका के खाते से रुपये निकालने के मामले में दो लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के गांव भगुआ नगला निवासी रमा दिवाकर प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका थी। वह पति की हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रही है। उनकी रिश्तेदार मेरापुर थाने के गांव गुठिना निवासी रंजना ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
इसमें कहा कि बद्रीविशाल कॉलेज स्थित एसबीआई शाखा में रमा का खाता है। उसमें जून 2018 का पूरा वेतन और जुलाई 2018 से मार्च 2022 तक का गुजारा भत्ता का पैसा आया। रमा का आधार कार्ड, मोबाइल, डेबिट कार्ड हत्या के मामले में वादी रमेश चंद्र के पास है।
विज्ञापन

उन्होंने अपने बहनोई एटा के थाना रिजोर के गांव बिगोर निवासी ब्रजराज किशोर के सहयोग से पूरा पैसा निकाल लिया। यही नहीं रमा के मकान का सामान भी निकाल लिया गया। रंजना की तहरीर पर पुलिस ने रमेश चंद्र और ब्रजराज किशोर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें