फर्रुखाबाद। प्रेम विवाह के लिए परिजन नहीं हुए तैयार तो युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने शव नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी।
मऊदरवाजा थाने के गांव रामनगर रमन्ना गुलजार बाग निवासी अनुज कुमार शाक्य(20) दिल्ली में नौकरी करता था। वह परिजनों के बुलावे पर 16 फरवरी को घर आया था। सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मकान की छत पर बनी एक दीवार में लगी लोहे की कील पर मफलर के सहारे फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने उसे जीवित होने की आस में नीचे उतार लिया, मगर तब तक सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंचे दरोगा दीपक राजपूत ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
दरोगा ने बताया कि परिजनों ने रिश्ते के लिए उसे घर बुलाया था, जबकि अनुज अपनी पसंद की शादी करना चाहता था। परिवार के लोग इस पर राजी नहीं थे। इसी से दुखी होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। घर में बड़ा भाई आकाश शाक्य, मां सिया देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। उसके दो शादीशुदा बहनें भी हैं।
-