फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियों के लिए मीराबाई बनीं प्रेरणा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। टोक्यो ओलंपिक में पहले ही दिन भारतीय वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी मीराबाई ने रजत पदक जीत कर देश का मान बढ़ाया है। उनकी इस जीत से खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। खिलाड़ियों ने इसी प्रकार आगे भी प्रदर्शन करने और देश का नाम रोशन के लिए बधाई दी है। खिलाड़ियों का कहना है कि ओलंपिक में रजत पदक जीतकर मीराबाई चानू खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनीं हैं।
विज्ञापन

वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी रजनीश कुमार का कहना है कि खिलाड़ी मीराबाई चानू ने पहले दिन ही रजत पदक जीतकर देश और खिलाड़ियों का सम्मान बढ़ाया है। टोक्यो में हो रहे ओलंपिक में अन्य भारतीय खिलाड़ी भी इसी तरह प्रदर्शन करें, इसकी वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।
वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी दुर्गा देवी का कहना है कि मीराबाई ने रजत पदक जीत कर देश का नाम रोशन करने के साथ महिला खिलाड़ियों में उत्साह भरने का काम किया है। वह मीराबाई को बधाई देती हैं। वह इसी प्रकार आगे भी खेलों में प्रदर्शन कर मेडल जीत कर देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन

वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी चिराग गुप्ता ने कहा कि मीराबाई ने रजत पदक जीत कर देेश का गौरव बढ़ाया है। सरकार खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए। ताकि इसी प्रकार अन्य खिलाड़ी भी देश का नाम रोशन करने के लिए अपना हुनर दिखा सके।
अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अनिल कुमार पाल का कहना है कि टोक्यो ओलंपिक में पहले दिन ही मीराबाई चानू ने जो प्रर्दशन किया है, इससे देश के सम्मान में चार चांद लगे हैं। इसी प्रकार वह और मेहनत कर देश का नाम रोशन करे। जो अन्य खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। वह भी बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करें।
जलालपुर निवासी कवि विशाल श्रीवास्तव ने मीराबाई चानू के रजत पदक जीतने पर एक कविता लिखकर खुशी का इजहार किया। कहा कि देश में हर ओर देखो, खुशियां ही छाई हैं। मान बढ़ाने भारत का आगे बेटियां आई हैं। रजत पदक तुमने जीता, इसके लिए बधाई। भारत की बेटियों का आदर्श बनीं चानू मीराबाई। कवि विशाल ने कहा कि बेटियों पर देश को गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें