फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1624 लाभार्थियों के खातों में पहुंची शौचालय की पहली किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के फेज-2 के तहत चयनित 1624 लाभार्थियों के खातों में शौचालय निर्माण के लिए छह हजार रुपये की पहली किस्त भेज दी गई है। जबकि 3581 लाभार्थियों को धनराशि भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन में 11421 ग्रामीणों को शौचालय स्वीकृत हुए हैं। इनकी डाटा फीडिंग भी हो चुकी है। शौचालय निर्माण के लिए प्रत्येक लाभार्थी को 12 हजार रुपये मिलेंगे। पूर्व में लाभार्थियों को शौचालय की धनराशि ग्राम पंचायतों से दी जाती थी। जबकि इस बार नई व्यवस्था के तहत सीधे जिला स्तर से लाभार्थियों के खाते में शौचालय की धनराशि भेजी जा रही है।
पहली बार में 1624 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त के छह-छह हजार रुपये डीपीआरओ कार्यालय से पीएफएमएस के माध्यम से हस्तांतरित कर दिए गए हैं। कुल 97 लाख 44 हजार रुपये भेजे गए। निर्माण शुरू होने के बाद दूसरी किस्त जारी की जाएगी। इसके अलावा 3581 लाभार्थियों के बैंक खाता का विवरण शासन को भेज दिया गया है। इससे उन्हें भी शीघ्र ही धनराशि भेजने की तैयारी है। जबकि 140 लाभार्थियों के बैंक खाता नंबर या नाम में त्रुटि पाए जाने पर रिजेक्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

पहली किस्त पाने वाले लाभार्थियों में ब्लाक बढ़पुर के 127, कायमगंज के 140, कमालगंज के 100, मोहम्मदाबाद के 242, नवाबगंज के 410, राजेपुर के 215 व शमसाबाद के 390 लाभार्थी शामिल हैं। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि 1624 लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त की धनराशि भेज दी गई है। सचिवों को शीघ्र ही शौचालय निर्माण कराने के निर्देश दिए हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें