कोरोना से जंग : 3502 लोगों ने लगवाया टीका
फर्रुखाबाद। कोरोना टीकाकरण में महिलाएं व युवा उत्साह से बूथों पर पहुंच रहे हैं। मंगलवार को कुल 3502 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के युवा व महिलाओं सहित 2000 से अधिक लोग शामिल रहे।
कोरोना टीकाकरण के लिए महिलाओं के लोहिया महिला अस्पताल व सीएचसी कमालगंज में विशेष बूथ लगाए जा रहे हैं। वहीं वर्क प्लेस वैक्सीनेशन के तहत विभागों में, जबकि 18 से 44 वर्ष आयु के लोगों का टीकाकरण के लिए अलग कैंप आयोजित हो रहे हैं।
इसमें महिलाओं व युवाओं वाले शिविरों में पंजीकरण के साथ टीका लगवाने में खूब रुचि दिखाई दे रही है। टीकाकरण के लिए सर्वाधिक उत्साह युवाओं में है। इससे इन बूथों पर 90 फीसदी से अधिक टीकाकरण पहुंच रहा है।
तीन गांव में 331 ग्रामीणों ने लगवाया टीका
अमृतपुर। राजेपुर के तीन गांवों में मंगलवार को कोरोना टीका ग्रामीणों के लगाने के लिए कैंप लगाया गया। ग्रामीणों के न आने पर अधिकारियों ने गांव में जाकर समझाया। काफी प्रयास करने के बाद शाम तक तीनों गांव के कुल 331 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। राजेपुर के गांव हमीरपुर सोमवंशी, हरिहरपुर, कड़क्का में कैंप लगाया गया।
एसडीएम नरेंद्र सिंह, तहसीलदार संतोष कुमार, पीडी मनरेगा राजमणि वर्मा, बीडीओ गगनदीप सिंह, एडीओ पंचायत अजीत पाठक ने ग्रामीणों को समझाया और कोरोना टीका के लाभ बताए। तब जाकर लोगों ने टीका लगवाया। एडीओ पंचायत अजीत पाठक ने बताया कि कोरोना टीका लगवाने को घर-घर जाकर समझाना पड़ रहा है। फिर भी ग्रामीण टीका लगवाने को तैयार नहीं हो रहे हैं।