फर्रुखाबाद जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। शहर कोतवाली के गाव चांदपुर निवासी दिव्यांग किशनलाल के पुत्र मुस्कान (14) को बरेली-इटावा हाईवे पर ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है। पिता मजदूरी करते हैं।