फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

586 बुजुर्ग व 217 दिव्यांग आज से घर बैठे करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव में 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग व दिव्यांगों का गुरुवार से घर बैठे मतदान शुरू कराया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर 16 टीमें गठित की हैं। यह टीमें मतदाताओं के घर पर बैलेट पेपर ले जाकर मुहर लगवाएंगी, फिर वापस जमा करेंगी। मतदान की गोपनीयता भंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में 80 वर्ष से अधिक आयु के(अति बुजुर्ग) 17544 व दिव्यांग 14272 मतदाता हैं। विधानसभा चुनाव में इस बार अति बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे मतदान की सुविधा दी गई है। इसके लिए इन मतदाताओं से फार्म-डी(सहमतिपत्र) भरवाए गए हैं। इनमें 586 बुजुर्ग व 217 दिव्यांग मतदाताओं ने घर बैठे मतदान करने की सहमति जताई है। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मतदान कर्मी निष्पक्षता व गोपनीयता रखेंगे। जिलाधिकारी ने पूरी मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति ने जिलाधिकारी को बताया कि सहमतिपत्र भरने वाले बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं का गुरुवार से मतदान कराया जाएगा। इसके लिए विधानसभा क्षेत्र कायमगंज में सात, अमृतपुर में दो, सदर फर्रुखाबाद में चार व भोजपुर में तीन मतदान कर्मियों की टीमों का गठन किया गया है। पांच जोनल मजिस्ट्रेट व 16 माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए गए हैं। सभी टीमों को मतदान सामग्री दे दी गई है। जबकि टीमों को मतपत्र संबंधित आरओ उपलब्ध कराएंगे। सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा। यह टीमें मतदाताओं के घर जाकर मतदान कराएंगी। मतदान के बाद बैलेट पेपर के लिफाफे सील कर कोषागार के डबल लॉक में रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें