फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव में 21 हजार युवा पहली बार करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची बनकर तैयार हो गई है। इस बार 21 हजार 388 युवा पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं जिले की चार विधानसभा सीटों पर 13 लाख 92 हजार 269 मतदाता प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अंतिम मतदाता सूची जारी करेंगे। इस बार चुनाव में 80 या उससे अधिक आयु के 18 हजार 155 बुजुर्ग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाता पुनरीक्षण अभियान में दावे-आपत्तियों के आधार पर जिले में कुल 49 हजार 643 मतदाता बढ़े हैं। वहीं, 22 हजार 183 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। इनमें सात लाख 39 हजार 42 पुरुष व 6 लाख 25 हजार 744 महिलाएं हैं।
विज्ञापन

18 से 19 वर्ष के - 21388
20 से 29 वर्ष के - 311108
30 से 39 वर्ष के - 362546
40 से 49 वर्ष के - 285138
50 से 59 वर्ष के - 208575
60 से 69 वर्ष के - 124869
70 से 79 वर्ष के - 60490
80 वर्ष व इससे अधिक - 18155
कायमगंज - 3,91,682
अमृतपुर - 3,13,095
फर्रुखाबाद - 3,69,982
भोजपुर - 3,17,510
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें