मोहम्मदाबाद। चोर समझकर ग्रामीणों ने गाड़ी में सवार तीन युवकों को पीट दिया। साथ ही कार के शीशे भी क्षतिग्रस्त कर दिए।
राजेपुर थानाक्षेत्र के गांव हरिहरपुर निवासी राममोहन पांडेय ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह मित्र शिवा व अभय प्रताप के साथ ननिहाल नवाबगंज थानाक्षेत्र के गांव नगला विनायक कार से बुधवार रात जा रहे थे। पिपरगांव के पास रात करीब 11 बजे ग्रामीणों ने उनकी गाड़ी रोक ली और चोर समझकर उन लोगों को पीट दिया। गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया।
सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची और तीनों को बचाया। पुलिस ने घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद में मेडिकल कराया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।