फर्रुखाबाद। बच्चों को स्कूल से घर लाते समय होमगार्ड पर हमला किया था। मारपीट में उसकी पत्नी और बच्चे भी घायल हुए थे। मामले में नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कादरीगेट थाने के गीता विहार पांचाल घाट निवासी होमगार्ड रामकुमार शुक्ला ने शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर थानाक्षेत्र के बानगांव निवासी आलोक अवस्थी, अवनीश अवस्थी उर्फ छोटे भइया, गौरव अवस्थी, शिवकुमार अवस्थी, शशी अवस्थी, अनुराधा अवस्थी, रिंकी अवस्थी, प्रतिमा व साईंधाम कालोनी की ब्रह्माकुमारी शुक्ला उर्फ रानी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रामकुमार के अनुसार मकान के पास में फौजी ठाकुर के प्लाॅट व मकान के पास खड़ी झाड़ियां काटकर सफाई की थी। आरोप है कि बुधवार को जब वह बच्चों को स्कूल से लेकर आ रहे थे तभी आलोक गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आलोक ने तमंचे से फायर किया लेकिन वह नहीं चला। इस पर उसने रामकुमार के सिर पर तमंचे की बट से वार कर दिया था। आरोपियों के हमले से पत्नी अनीता, बेटा आदेश, अभिषेक, बेटी आरजू, आयुषी लहूलुहान हो गई थीं। पुलिस ने रात में ही घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया था। पांचाल घाट चौकी पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।