फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बुखार से ग्रामीण की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। क्षेत्र के गांव जौरा निवासी प्रयागदास (55) की शुक्रवार को बुखार से मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक प्राइवेट डॉक्टर को जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों ने बताया कि इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज की हालत बिगड़ने लगी थी।
विज्ञापन



परिजनों के अनुसार, प्रयागदास कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। नगर के एक प्राइवेट डॉक्टर से उनका इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार रात उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉ. विपिन कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



परिजनों का आरोप है कि मृतक को तेज बुखार और ठंड लग रही थी। इसके बावजूद प्राइवेट डॉक्टर ने इंजेक्शल लगाकर ड्रिप चढ़ा दी। उसी के बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई। मौत की खबर से परिवार के लोग बेहाल हो गए। परिजनों ने निजी डॉक्टर के यहां हंगामा किया। परिजन शव घर ले गए। इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें