फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार की गोलक से 12 हजार निकाल ले गया शातिर

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला दरीबा पूर्व में लूट की घटना की जानकारी करते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सिगरेट लेने के बाद एक शातिर ने गोलक में रखे 12 हजार रुपये निकाल लिए। दुकानदार के शोर मचाने पर वह भाग गया। चौकी से चंद कदम दूर होने से पुलिस पहुंच गई। पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला दरीबा पश्चिम निवासी अशोक कुमार भारद्वाज की नखास चौकी से चंद कदम दूर दरीबा पूर्व में परचून की दुकान है। अशोक ने सुबह पौने छह बजे दुकान खोली। उसी समय एक युवक आया और सिगरेट मांगी। सिगरेट लेने के बाद वह बातें करने लगा। अशोक दुकान में झाड़ू-पोछ करने लगे।
इसी समय शातिर युवक ने गोलक में रखे 12 हजार रुपये निकाल लिए। वह जैसे ही चला तो उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर वह नाला मछरट्टा की तरफ भाग गया। सूचना पर नखास चौकी पुलिस ने पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। दुकानदार ने जिस पर आरोप लगाया है, वह दो महीने पहले ही जेल से बाहर आया है। सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।

दुकानदार अशोक कुमार भारद्वाज। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें