कायमगंज बाइपास रोड पर बिजली का पोल तोड़ने के बाद पलटी पड़ी कार। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। बाईपास रोड स्थित एक बाइक एजेंसी के पास बेकाबू कार पेड़ व बिजली के पोल से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
मोहल्ला बजरिया निवासी दिलीप गुप्ता का 28 वर्षीय पुत्र निशु किराए की कार से सोमवार सुबह बहनोई के यहां फिरोजाबाद जा रहा था। उसके साथ छोटा भाई 18 वर्षीय धैर्य भी था। कार प्रेमनगर निवासी अजय कुमार चला रहा था। रास्ते में बाईपास रोड स्थित एजेंसी के पास तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेड़ फिर बिजली के पोल से टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ व पोल टूटकर गिर गए। इसके बाद कार पलट गई। हादसे में क ार सवार निशु व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। धैर्य को अधिक चोट नहीं लगी। उसने परिजन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।