फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सड़क हादसे में चाचा-भतीजे घायल, बाइक छीनी

Thu, 03 Apr 2025 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। थाना क्षेत्र के गांव सियांपुर निवासी रजनेश कुमार (30) अपने भतीजे केशव (21) के साथ बाइक से कन्नौज जिला के गुरसहायगंज के तिलपई निवासी बहन के घर गेहूं काटने गया था। गुरुवार शाम दोनों बाइक से घर वापस आ रहे थे। रास्ते में रजीपुर से वह छिबरामऊ काम से जाने लगे। उगरापुर गांव के निकट सामने से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में रजनेश व केशव घायल हो गए। घायलों ने थाने पहुंच पुलिस को घटना की सूचना दी। घायल केशव ने बताया कि टक्कर मारने वाले ईशापुर गांव के युवक उसकी बाइक छीन ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कार की टक्कर से टेंपो पलटा, चालक सहित तीन घायल

कमालगंज। खुदागंज से कस्बा की ओर आ रहे टेंपो में सामने से जा रही कार ने टक्कर मार दी। टेंपो पलट जाने से चालक व दो यात्री घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। जहां चालक की लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।



थाना क्षेत्र के गांव सिलार चौराहा निवासी निरोत्तम (20) कमालगंज-खुदागंज मार्ग पर टेंपो चलाता है। गुरुवार सुबह निरोत्तम खुदागंज से सवारी लेकर कस्बा की ओर आ रहा था। रास्ते में माहेश्वरी पेट्रोल पंप के निकट फतेहगढ़ की ओर से जा रही तेज रफ्तार कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो पलट गया।
विज्ञापन




टक्कर लगने से चालक निरोत्तम व यात्रा कर रहे खुदागंज निवासी सुरजीत (33) उसका पुत्र अनमोल (10) घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान चालक की हालत में सुधार न होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल सुरजीत ने बताया कि फतेहगढ़ स्थित कचहरी में आवश्यक कार्य से जा रहा था। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें