फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत

Wed, 02 Apr 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। खेतों में पानी लगाने गए किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शमसाबाद क्षेत्र के गांव किसरोली निवासी किसान की मौत की सूचना पर सुबह पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव किसरोली निवासी विजय गंगवार (50) के खेत रेलवे ट्रेक के अंडर पास किनारे हैं। मंगलवार दोपहर को विजय घर पर खाना खाकर अपने खेत पर चले गए थे। इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति रात में दी जा रही है। मक्का की फसल की सिंचाई के लिए वो खेत पर ही रुक गए।खेत में पानी की भराई कर किसी समय वे घर के लिए चले। रेलवे अंडर पास के निकट ट्रैक पार करते समय विजय की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
जानकारी पर परिजन व अन्य ग्रामीणों की भीड़ वहां पहुंच गई। सुबह करीब आठ बजे वहां से मालगाड़ी गुजरी तो रेलवे ट्रेक पर जमा भीड़ ने मालगाड़ी को रोक लिया। मालगाड़ी के चालक ने रेलवे स्टेशन कायमगंज को सूचना दी। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर फैजबाग चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार वहां पहुंचे। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

घटना स्थल पर मृतक की पत्नी रागिनी व अन्य परिजन बिलख रहे थे। विजय खेती बाड़ी का काम करते थे। उनके दो पुत्रियां पूजा (28) दिव्या (25) व एक पुत्र दिव्यांशु (22) है। पूजा की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें