फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से लौटे दो युवक निकले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
मोहल्ला नाला फिदाई खां में कोरोना संक्रमित युवक को ले जाती एंबुलेंस। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मुंबई से लौटे दो युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 22 हो गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को आई रिपोर्ट में संक्रमित मिले दो युवकों में से एक शहर के सभासद का फुफेरा भाई है। तीस वर्षीय यह युवक भीकमपुर मोहल्ले का रहने वाला है। मुंबई में सिलाई का काम करता है। दूसरा पॉजिटिव पाया गया युवक पक्कापुल गुदड़ी मोहल्ले का रहने वाला है। यह नि:शक्त युवक मुंबई में जरदोजी का काम करता है। इनके साथ भीकमपुर का एक तीसरा युवक भी मुंबई से लौटा था। ये तीनों रविवार को ट्रेन से लखनऊ पहुंचे थे। लखनऊ से इन तीनों को बस से फर्रुखाबाद भेजा गया।
फर्रुखाबाद आने पर इन्हें मिशन हॉस्पिटल में क्वारंटीन करते हुए सैंपल जांच के लिए भेज गए थे। मंगलवार को इन्हें अस्पताल से घर भेजते हुए होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई थी। गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को कानपुर देहात क्षेत्र के एल-1 फैसिलिटी सीएचसी गजनेर सरवनखेड़ा में भर्ती करा दिया गया। इनके साथ आए तीसरे युवक की रिपोर्ट आने का इंतजार है। पॉजिटिव मिले युवकों के घर में 11 लोग हैं। सभी परिजनों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में मिले 22 संक्रमितों में से 20 मुंबई से आए हैं। जबकि एक अहमदाबाद से लौटा इंजीनियर है। वहीं एक महिला इनके संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई है। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने मरीजों की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें