फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संदिग्ध युवक की मौत पर दो दोस्तों को खोज कर कराया गया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव शेराखार निवासी कोरोना संदिग्ध युवक की मौत के बाद गुरुवार को गांव खाखटमऊ निवासी उसके दो दोस्तों को स्वास्थ्य टीम ने नमूने के लिए मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज भेज दिया। तीसरा साथी शेराखार निवासी खुद ही मेडिकल कालेज पहुंच गया जबकि चौथा मिशन अस्पताल में 17 मई को भर्ती हुआ था। इसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

शेराखार निवासी एक ग्रामीण का पुत्र दिल्ली में काम करता था। 16 मई को चार दोस्तों के साथ वह गांव पहुंचा। अगले ही दिन उसकी तबीयत खराब हो गई तो 18 को उसे सीएचसी राजेपुर में भर्ती कराया गया। वहां उसे कोरोना संदिग्ध मानकर लोहिया अस्पताल भेजा गया लेकिन परिजनों ने उसे नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। इसके बाद 19 मई को परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
यह जानकारी होने पर बुधवार को सीएचसी राजेपुर प्रभारी प्रमित राजपूत टीम केेेे साथ गांव पहुंचे और परिजनों को मेजर एसडी सिंह कालेज भेजा। गुरुवार को गांव खाखटमऊ निवासी उसके दो दोस्तों को भी स्वास्थ्य टीम ने नमूने लेने के लिए मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज भेजा। शेराखार निवासी एक दोस्त खुद ही मेडिकल कालेज पहुंच गया। जबकि चौथा दोस्त मिशन अस्पताल में भर्ती हो गया। एसडीएम बृजेंद्र कुमार ने बताया कि इसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उधर, डॉ. प्रमित राजपूत ने बताया कि संदिग्ध लोगों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें