फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ग्रामीणों ने मकान बिकाऊ का लगाए बैनर

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। हत्या के मुकदमे में समझौता का दवाब बनाने वाले और जमीन पर कब्जा करने वालों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे परेशान दो ग्रामीणों ने गांव छोड़कर जाने के लिए मकान व जमीन बिकाऊ के बैनार लगा दिए हैं। इसकी जानकारी पर एसओ पीड़ितों के पास पहुंचे और बैनर उतारने को समझाया, लेकिन पीड़ितों ने कार्रवाई होने पर ही बैनर उतारने को कहा।
विज्ञापन

गांव मिलिकिया पहाड़पुर निवासी रामलड़ैते और रामआसरे ने सोमवार को घर के बाहर मकान व जमीन बिकाऊ का बैनर लगा दिया। इसकी जानकारी पर एसओ अच्छेलाल पाल गांव पहुंचे और दोनों पीड़ितों से मिलकर पूछताछ की। रामलड़ैते ने बताया कि उसके पुत्र शैलेश की करीब 18 माह पूर्व गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी जेल में निरुद्घ है। आरोपी के परिजन मुकदमे में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कई बार पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
रामआसरे ने बताया कि शैलेश के हत्यारोपी के परिजनों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है।
जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए कई बार थाने में और अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे मकान व जमीन बेच कर वह परिवार समेत गांव छोड़कर चले जाएंगे। एसओ अच्छेलाल पाल ने बताया कि दोनों पीड़ितों को कार्रवाई करने का आश्वासन देकर बैनर उतारने के लिए कहा, लेकिन वह कार्रवाई होने तक बैनर उतारने को राजी नहीं हो रहे हैं। दोनों ग्रामीणों को दोबारा से समझाकर बैनर उतरवाने के लिए कहा जाएगा और जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें