फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा पुल पर दो वाहन खराब, बरेली-इटावा हाईवे दो घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। ग्राम पंचायत धुंधरी में शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

चौपाल में सभी ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। चौपाल में आई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया। बीडीओ ने आंगनबाड़ी पोषाहार से संबंधित शिकायतों का निस्तारण कराया। टीबी मुक्त भारत, आयुष्मान कार्ड, फैमिली आईडी, जन्म मृत्यु आईडी, आवास, स्वयं सहायता समूह के संबंध में जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे तेज बहादुर ने चौपाल के उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर सचिव अमित कुमार दुबे, वीरेंद्र कुमार गंगवार, राकेश यादव, ग्राम प्रधान जसोदा देवी, एडीओ कृषि चंद्रपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


मजदूरों ने की जाॅब कार्ड बनवाने की मांग

पूरनपुर। ग्राम पंचायत पुरैना ताल्लुके महाराजपुर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। कई मजदूरों ने जाॅब कार्ड बनवाने की मांग की। चौपाल में सूचना देने के बाद भी कई विभागों से कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा।
चौपाल में खंड विकास अधिकारी शिरीष कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। कुछ लोगों ने जाॅब और राशन कार्ड बनवाने की मांग की। चौपाल के बाद खंड विकास अधिकारी ने निर्माणाधीन अन्नपूर्णा और पंचायत भवन के निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण किया।
चौपाल में एडीओ समाज कल्याण नरेंद्र कुमार, ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार गौतम, कृषि विभाग से राजेश कुमार, प्रतुल सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें