फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में व्यापरी समेत दो की मौत

विज्ञापन
घटना स्थल पर पड़ी बाइक और लगी भीड़। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर नासा नाला पुलिया पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में व्यापारी व पिता-पुत्र गंभीर घायल हो गए। तीनों को लोहिया अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने व्यापारी को मृत घोषित कर दिया जबकि अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

दोनों के परिजन लोहिया अस्पताल पहुंच गए। इससे वहां चीत्कार मच गया। हादसे में मृत युवक हेलमेट नहीं लगाए था। दूसरे बाइकसवार का हेलमेट मौके पर पड़ा मिला। इससे अनुमान है कि वह हेलमेट लगाए था।
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सढ़ौरा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक कौशलेंद्र सिंह राठौर परिवार समेत मकान बनाकर पांचाल घाट में रहते हैं। इनके एकलौते पुत्र अभिषेक सिंह राठौर की राजेपुर में दुकान है। वहां साबुन व धूपबत्ती की फैक्ट्री लगा रखी है।
विज्ञापन

अभिषेक सिंह (35) रोज बाइक से दुकान जाता था। सोमवार सुबह भी वह बुलट मोटरसाइकिल से दुकान जा रहा था। फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर नासा नाला पुलिया पर सामने से अमृतपुर थाने के गांव गूजरपुर पमारान निवासी रामलड़ैते(58) अपने पुत्र मनोज (20) के साथ बाइक से पांचाल घाट स्थित श्मशान घाट एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहे थे।
पुलिया पर दोनों की बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं। इससे व्यापारी अभिषेक सिंह राठौर, रामलड़ैते और पुत्र मनोज के सिर में गंभीर चोटें आई। पुलिस तीनों घायलों को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टर ने अभिषेक को तुरंत मृत घोषित कर दिया।
उसके परिवार वाले भी लोहिया अस्पताल पहुंच गए। इलाज के दौरान रामलड़ैते की भी मौत हो गई। मनोज की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया। पिता कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि अब उनकी चार बेटियां बची हैं।
अभिषेक की शादी राजेपुर के गांव उजरामऊ निवासी शिशुपाल की पुत्री रेनू के साथ हुई थी। उसकी तीन पुत्रियां हैं। शव देखकर लोहिया अस्पताल मेें पत्नी, पिता व अन्य परिजन बेहाल हो गए। रामलड़ैते के तीन पुत्र हैं। इसमें एक बेटा मनोज हादसे में घायल हो गया। दो अन्य पुत्र पुष्पेंद्र व मोरपाल हैं। रामलड़ैते खेती करते थे। घटना के समय मनोज हेलमेट लगाए था, अभिषेक नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें