फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पुलिस भर्ती परीक्षा के चौथे दिन भी दो अभ्यर्थियों के टूटे पैर

Mon, 17 Feb 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी स्थित 37वीं वाहिनी पीएसी के मैदान में चल रही पुलिस भर्ती परीक्षा में सोमवार को चौथे दिन शारीरिक दक्षता परीक्षा देने आए दो अभ्यर्थियों की दौड़ने के दौरान पैर की हड्डी टूट गई। उन्हें इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल भेजा गया। इससे पहले भी 37 अभ्यर्थियों के दौड़ लगाने के दौरान पैर की हड्डी टूट चुकी है।
विज्ञापन


श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान में 14 फरवरी से शुरू हुई पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत दौड़ चल रही है। इसमें प्रदेशभर के जिलों से अभ्यर्थी शामिल होने के लिए आए हैं। सोमवार को फर्रुखाबाद के शमशाबाद निवासी विकास कुशवाहा लगातार दौड़ लगाने के दौरान 11वें राउंड में चोट खाकर गिर पड़े। इसी तरह से फर्रुखाबाद के ही कमालगंज निवासी मोहम्मद शकील अंतिम राउंड में घुटने के नीचे की हड्डी टूट जाने से गिर पड़े। आनन-फानन दोनों को कांशीराम अस्पताल में भेजा गया। इससे पहले दौड़ के दौरान 37 अभ्यर्थियों के पैर टूट चुके हैं। कुछ अभ्यर्थियों ने रनिंग ट्रैक के ठोस होने पर सवाल उठाया था।





बिना इलाज कराए चला गया अभ्यर्थी
अभ्यर्थी मोहम्मद शकील को जब कांशीराम अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया तो वहां एक्सरे कराने की लाइन लगी थी। शकील के साथ आए उसके मित्र ने बताया कि एक्सरे कराने का नंबर 70 था। इसके चलते एक्सरे ही कराने में दोपहर हो जाती। ऐसे में कर्मी से शकील का एक्सरे पहले करने का आग्रह किया तो उसने मना कर दिया। इसके बाद मित्र ने निजी कार बुलाई और शकील को बैठाकर वापस फर्रुखाबाद के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन






फिर से ठोस ट्रैक और दरारें होने की बात आई सामने
अभ्यर्थी विकास ने बताया कि ट्रैक ठोस है। वह साधारण मिट्टी पर अभ्यास करके आए थे। ठोस ट्रैक में दौड़ने से समस्या हो रही है। ट्रैक पर हल्की सी दरारें भी हैं। इससे दौड़ने में और ज्यादा तकलीफ होती है। वहीं, भर्ती के नोडल अधिकारी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि चुटहिल हो रहे अभ्यर्थी ही ट्रैक का बहाना बना रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें