फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: परीक्षा कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर भेजे जाएं एक लाख रुपये

Mon, 17 Feb 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को मांगपत्र देकर बोर्ड परीक्षा कराने को लेकर आ रही समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्र को एक लाख रुपये दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी से मुलाकात की। कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के दौरान नए नियमों के कारण होने वाली दिक्कतें स्वाभाविक नहीं हैं। कहा कि परीक्षा संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त प्रश्नपत्र भेजे जा रहे हैं। इन प्रश्नपत्रों को केंद्र पर न रखकर स्ट्रांगरूम में रखवाया जाए।
विपरीत परिस्थितियों में इन प्रश्नपत्रों को केंंद्र पर भेजा जाए। कहा कि प्रश्नपत्रों के वितरण में भी असुविधा का सामना करना पड़ा है। विपरीत परिस्थितियों में तत्काल अतिरिक्त प्रश्नपत्रों से परीक्षा कराना व्यवहारिक नहीं होगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि केंद्रों को परीक्षा आयोजन में सीसीटीवी के केबल, कैमरों की मरम्मत, अलमारियों की खरीद पर अतिरिक्त धन व्यय करना पड़ रहा है। प्रधानाचार्य परिषद ने सभी परीक्षा केंद्र को एक लाख रुपये परीक्षा संपादन के लिए एक लाख रुपये उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान राघवेंद्र मिश्रा, संतोष त्रिपाठी, डाॅ. धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी, गिरिजाशंकर, योगेश तिवारी, डाॅ. ब्रजभूषण सिंह, डाॅ. संदीप चर्तुवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें