फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रोडवेज बस की चाबी ले गए टीएसआई, यात्रियों का हंगामा

Sat, 27 Sep 2025 08:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-14, रोडवेज बस अड्डा के सामने स़ड़क पर खड़ी बस के पास हंगामा करते यात्री। स्रोत: जागरुक पाठ
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पुल पर देर रात वाहनों के निकलने के दौरान जाम लग गया। आगे निकलने के प्रयास में लीडर रोड डिपो की बस एक कार से रगड़ खा गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची यातायात पुलिस दोनों वाहनों को बस अड्डा ले आई। टीएसआई बस की चाबी निकालकर ले गए। इससे डेढ़ घंटे तक यात्री परेशान होते रहे। परेशान यात्रियों ने बस अड़्डे के बाहर हंगामा कर दिया। धक्का लगाकर बस सड़क पर लगा दी। इससे जाम लग गया। समझा बुझाकर मामला शांत किया गया।
बृहस्पतिवार रात पांचाल घाट पुल पर वनवे ट्रैफिक के तहत वाहनों को निकाला जा रहा था। उत्तर की ओर से जैसे वाहनों का आवागमन शुरू हुआ, तो एक कार चालक ने बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इससे बरेली से प्रयागराज जा रही लीडर रोड डिपो की बस कार से रगड़ गई। इससे कार में खरोंच लग गई। सूचना मिलते ही चौकी के सामने मौजूद यातायात उपनिरीक्षक (टीएसआई) सतेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

चौकी का एक सिपाही कार को थाने लाया। टीएसआई बस को लेकर रोडवेज बस अड्डा आ गए। यात्रियों से भरी रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी कराई। चालक ने बताया कि कार चालक ने जबरन आगे निकलने का प्रयास किया, इसी में उसके खरोंच लग गई।
काफी देर तक कार और बस के चालक में खर्चा के लेन-देन को लेकर विवाद होता रहा। इसी दौरान एक ई-रिक्शा ने रोडवेज चौकी के सामने होमगार्ड को टक्कर मार दी। ऑनलाइन टाइमटेबल से चलने वाली बस चली न जाए, इसको लेकर टीएसआई उसकी चाबी निकाल घायल को अस्पताल लेकर चले गए।
इधर, बस में मौजूद 42 यात्रियों ने लेटलतीफी के चलते आक्रोश फैल गया। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों ने धक्का लगाकर बस को मुख्यमार्ग के बीच में खड़ा कर जाम लगा दिया। जबकि यातायात के सिपाहियों ने कार को छोड़ दिया। जाम की सूचना मिलते ही पहुंचे टीएसआई ने रोडवेज बस का 17,500 रुपये का चालान काटकर बस को हटवाया। काफी देर प्रयास के बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन


रोडवेज बस और कार चालकों में बस अड्डे पर समझौता होता रहा। इसी दौरान होमगार्ड घायल हुआ तो वह उसे अस्पताल ले गए। इसी दौरान चालक ने बस सड़क पर लगा दी। इसी के चलते उसका चालान काटा। चाबी ले जाने की बात सही नहीं है।
-सतेंद्र कुमार, टीएसआई, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें