फोटो-10, नेहरू रोड पर सड़क पर खड़ी कार। संवाद
फर्रुखाबाद। यातायात विभाग की लापरवाही का आम लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। बाजार में सड़क किनारे खड़ी कारों की वजह से डेढ़ घंटे जाम लगा। लालगेट पर सेटिंग वाले वाहन बाजार में घुसने की वजह से दिक्कतें खड़ी हो रही हैं।
शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे चौक से लोहे वाली गली तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चौक की ट्रैफिक लाइट पर जब वाहन फंसे तब सुरक्षा कर्मियों को को सुध आई। कई होमगार्ड वाहनों को निकालने पहुंचे, तो पांच स्थानों पर सड़क पर कारें खड़ी मिलीं।
करीब एक घंटे के प्रयास के बाद कारों के चालान काटने की बजाय उन्हें हटवाया गया। चालकों ने कारों को कुछ आगे फिर सड़क किनारे ही खड़ी कर दी। इन्हीं कारों की वजह से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
डेढ़ घंटे तक वाहन चालकों को जाम में फंसकर मुसीबत सहनी पड़ी। सबसे बड़ी दिक्कत स्कूली वाहनों में बैठे बच्चों को हुई। लालगेट पर लगे यातायात पुलिस कर्मी बिना किसी रोक के अपनी सेटिंग के चौपहिया वाहनों को घुसने से नहीं रोकते। यही कारण है कि नोएंट्री जोन में लोगों को जाम में फंसकर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
यातायात उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि लालगेट पर सुबह नौ से आठ से रात नौ बजे तक नो एंट्री जोन में कोई ई-रिक्शा, चौपहिया वाहन नहीं घुस सकते। यदि कोई घुसता है, तो वह कार्रवाई करेंगे।
फोटो-10, नेहरू रोड पर सड़क पर खड़ी कार। संवाद