फर्रुखाबाद। तहसील तिराहे पर सड़क किनारे की इंटरलॉकिंग उखड़ने से बने गड्ढे में पहिया जाने से बुधवार दोपहर गन्ने लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। गन्ना सड़क पर फैल गया और दो राहगीर ट्रॉली की चपेट में आने से बचे। हादसे के कारण करीब ढाई घंटे तक जाम लगा रहा।
तहसील तिराहे के चिलसरा रोड मोड़ पर कुछ महीने पहले सड़क किनारे इंटरलॉकिंग हुई थी। इंटरलॉकिंग ईंटें उखाड़ने से गड्ढे हो गए हैं। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया इंटरलॉकिंग के गड्ढे में चला गया। इससे ट्राली पलट गई। गन्ना बिखाकर कर ट्रांसफार्मर तक गन्ना पहुंच गया। ट्रॉली की चपेट में आने से तीन राहगीर बचे।
ट्राली पलटने से सड़क पर जाम लग गया। करीब ढाई घंटे यातायात ठप रहा। छोटे वाहन गलियों से होकर निकले। चालक ने कुछ लोगों के सहयोग से ट्राली को सीधा किया और गन्ना लादकर मिल की ओर रवाना हुआ। लोगों ने बताया कि इसी रास्ते से प्रतिदिन 50 से अधिक ट्रैक्टर ट्र्रॉली गन्ना लेकर हरदोई की रूपापुर चीनी मिल जाते हैं। गड्ढे के कारण हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है।
एडीएम ने किया सड़कों का निरीक्षण
फर्रुखाबाद। नगर पालिका क्षेत्र में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की हकीकत जानने के लिए एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने बुधवार को कई सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने आवास विकास तिराहे से लोहिया अस्पताल, चौक से नाला मछरट्टा, तिकोना चौकी से बजरिया चौकी तक एवं सीएमओ दफ्तर के पास की सड़कें देखीं। नवदिया में निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता को लेकर मोहल्ले के लोगों से बातचीत की। एडीएम ने बताया कि शीघ्र ही सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा। नगर पालिका ईओ रविंद्र कुमार साथ रहे। (संवाद)