फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तिरंगा यात्रा निकाल सेना के शौर्य को किया सलाम

Fri, 23 May 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा में शामिल जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक। - फोटो : तिरंगा यात्रा में शामिल जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक।
विज्ञापन
कायमगंज। भारतीय सेना के पराक्रम और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को सम्मान देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन


सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि पहली बार भारत ने सिंधु जल समझौते को तोड़कर पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया है। विधायक डॉ. सुरभि ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के लगभग हर बड़े शहर में आतंकी ठिकानों और एयरबेस को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद और वीर बलिदानी अमर रहें जैसे गगनभेदी नारों से नगर गूंज उठा। लेफ्टिनेंट सिल्की मिश्रा और उनके कैडेट्स पूरे उत्साह के साथ यात्रा में आगे रहे।
विज्ञापन

यात्रा टीपी चौराहा, पृथ्वी दरवाजा, मुख्य चौराहा, लोहाई बाजार, बजरिया और जामा मस्जिद से होती हुई नगरपालिका परिसर में जाकर संपन्न हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार, ब्लॉक प्रमुख अनुराधा अरुण दुबे, पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, कुलदीप गंगवार, डॉ. मिथलेश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष देवेंद्र दुबे, अमरदीप दीक्षित व सभासद हासिम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें