फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 12 दिन बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर, सूख रही फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शासन से भले ही 72 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने के आदेश हैं, लेकिन स्थानीय अधिकारी इस आदेश को धता बता रहे हैं। निजी नलकूप का ट्रांसफार्मर 12 दिन से नहीं बदला गया। इससे सिंचाई न हो पाने से फसल सूख रही है और ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए किसान अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन


कायमगंज के बरझाला बिजली उपकेंद्र से जुड़े गांव सिकंदरपुर कोला निवासी किसान कृपाशंकर ने अधिशासी अभियंता से शिकायत की। इसमें कहा कि उनके खेत में लगे नलकूप का ट्रांसफार्मर खराब है। इससे नलकूप न चल पाने से उनकी फसल सूख रही है। बिजली बिल भी पूरा अदा है। एक सप्ताह से चक्कर लगाने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे वह मक्का की फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
किसान के पौत्र टीटू वर्मा ने बताया कि 18 मई को ट्रांसफार्मर खराब होने पर उन्होंने लाइनमैन को जानकारी दी। सुनवाई न होने से 22 मई को अधिशासी अभियंता को प्रार्थनापत्र दिया। अभी तक ट्रांसफार्मर न बदले जाने से उनकी 15 बीघा मक्का की फसल सूख रही है। इसके अलावा आसपड़ोस के खेतों में खड़ी करीब 50 बीघा फसल खराब हो रही है। उन्होंने जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें