फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला का शव फंदे पर लटका मिला, दहेज हत्या का आरोप

Sun, 31 May 2026 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-02, संगीता का फाइल फोटो।
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के बसंतापुर गांव में एक महिला का शव संदिग्ध हालात में घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने दहेज हत्या बताते हुए पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बसंतापुर गांव निवासी रामतीर्थ राजपूत की पत्नी संगीता देवी (25) का शव शुक्रवार रात साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला था। सास ने रात करीब 12:30 बजे संगीता के पिता राधेश्याम को फोन पर सूचना दी। शनिवार सुबह राधेश्याम परिजन संग बसंतापुर पहुंचे। उन्होंने पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। राधेश्याम ने बताया कि संगीता की शादी 2 फरवरी 2019 को रामतीर्थ से की थी। शादी के बाद रामतीर्थ शराब पीकर संगीता को प्रताड़ित करता था।
संगीता ने घटना से पहले रात में फोन पर पति द्वारा तीन लाख रुपये की मांग करते हुए मारपीट की जानकारी दी थी। वह अपने पीछे चार वर्षीय पुत्र और दो वर्षीय पुत्री राशि को छोड़ गई है। जनपद कन्नौज थाना गुरसहायगंज के गांव मोहना निवासी निवासी भाई इंद्रेश कुमार ने पुलिस को दहेज हत्या की तहरीर दी है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें