फर्रुखाबाद। अंत: जनपदीय स्थानांतरण के दौरान ब्लॉक कमालगंज क्षेत्र के 24 विद्यालय एकल व शिक्षकविहीन हो गए। इसे देखते हुए खंड शिक्षाधिकारी कमालगंज ने स्थानांतरित हुए शिक्षकों को अपने-अपने मूल विद्यालय कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
जून में अंत: जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत ब्लॉक कमालगंज में 24 शिक्षकों के स्थानांतरण हुए थे। स्थानांतरण के बाद स्कूल एकल व शिक्षकविहीन हो गए। इससे पठन-पाठन में दिक्कत होने लगी है। उन्होंने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि उनके विद्यालय में जो शिक्षक स्थानांतरित व समायोजित होकर आए हैं, उन्हें तत्काल उनके मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के लिए कार्यमुक्त करें।
बीईओ कमालगंज सुरेशचंद्र ने बताया कि 24 शिक्षकों को कार्यमुक्त किए जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्थानांतरण प्रक्रिया के चलते ब्लॉक के 24 स्कूल एकल व शिक्षकविहीन हो गए हैं।
इन शिक्षकों को कार्यमुक्त करने के निर्देश
अर्चना सिंह, नाहर सिंह, प्रतिभा बाजपेई, अनुज कुमार यादव, शिफा परवीन, सरिता कटियार, अनुज कटियार, शेर सिंह, अनामिका देवी, गुल मोहम्मद, विजयलक्ष्मी, कंचन कटियार, साधना त्रिपाठी, गोपाल, विकार अहमद, मोहम्मद गुलफाम खान, उपमा यादव, अर्चना देवी, अल्का यादव, रुचि जैन, पुष्पांजली यादव, अनुराग सिंह, विश्राम सिंह व नमिता कटियार।