फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला-फर्रुखाबाद के बीच दो अप्रैल से चलेगी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दो अप्रैल से अप-डाउन ट्रेन का संचालन शुरू होगा। यह गाड़ी सभी स्टेशनों पर पैसेंजर ट्रेन की तरह खड़ी होगी, मगर इसका किराया एक्सप्रेस का वसूला जाएगा।
विज्ञापन

नीबकरोरी स्टेशन अधीक्षक चंद्रशेखर शुक्ला ने बताया कि मंडल स्तर से मिले आदेश में दो अप्रैल से अग्रिम आदेशों तक टूंडला-फर्रुखाबाद के बीच पैसेंजर ट्रेन चलाने की अनुमति मिल गई है।
यह ट्रेन टूंडला रेलवे स्टेशन से दो अप्रैल को सुबह 5.45 बजे रवाना होगी। यह 10.20 बजे फर्रुखाबाद जंक्शन पहुंचेगी। यही ट्रेन फर्रुखाबाद स्टेशन से शाम 3.45 बजे टूंडला के लिए रवाना हो जाएगी। उन्होंने बताया कि यह पैसेंजर ट्रेन की तरह सभी स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें