फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हर-हर गंगे जयघोष के बीच लगाई डुबकी

Thu, 06 Nov 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-10 पांचाल घाट पर गंगा स्नान करने को उमड़ी भीड़। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को पांचाल घाट सहित जिले के गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह की हल्की धुंध और गुलाबी सर्दी के बीच श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर गंगे’ के जयघोष के साथ स्नान किया और मोक्ष की कामना की।
विज्ञापन

जनपद ही नहीं, बल्कि मैनपुरी, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली और एटा से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे। घाटों पर पंडों ने विशेष पूजा-अर्चना की व्यवस्था की थी। श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य कर मां तुलसी की विधिवत पूजा की। महिलाओं ने सुहाग की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखकर आराधना की।
पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए कड़े इंतजाम किए। रूट डायवर्जन लागू कर बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहा। श्रद्धालुओं के वाहन गंगा के मैदान में खड़े कराए गए।
विज्ञापन


ढाई घाट मेले की अव्यवस्थाओं पर साधु-संतों का फूटा गुस्सा, वसूली के आरोप
शमसाबाद। कार्तिक पूर्णिमा पर ढाई घाट पर चल रहे मेले में अव्यवस्थाओं को लेकर साधु-संतों में भारी नाराजगी दिखी। मेला अध्यक्ष दंडी स्वामी रामकृष्ण आश्रम ने आरोप लगाया कि ठेकेदार के कर्मचारी घाट और दुकानदारों से जबरन वसूली कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मेले में साधु-संतों के लिए जल, भोजन और ठहरने जैसी मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई गईं। अव्यवस्थाओं और दुर्व्यवहार से क्षुब्ध होकर कई साधु मेले को बीच में ही छोड़कर वापस चले गए।
नाराज साधुओं में बाबा रामस्वरूप, नारायण स्वरूप, महामंडलेश्वर रविंद्र देव, शीतला पीठ मठ शाहजहांपुर के ब्रह्मचारी दंडी स्वामी अरविंद आश्रम और स्वामी कृष्ण देव आश्रम ने प्रशासन से मेले की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। (संवाद)

फोटो-10 पांचाल घाट पर गंगा स्नान करने को उमड़ी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें