फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: श्रंगीरामपुर घाट पर गंगा में लगाई डुबकी, जपा श्रीहरि

Thu, 06 Nov 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो- 17 कमालगंज के श्रंगीरामपुर स्थित गंगाघाट पर दलदल में स्नान करते श्रद्धालु।स्रोत:पाठक
विज्ञापन
कमालगंज। ऋषि श्रंगी की तपोभूमि श्रंगीरामपुर में बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुआें ने गंगा में डुबकी लगाई। गंगा स्नान के लिए उमड़ी भीड़ ने श्रीहरि का नाम जपा। लोगों ने दान-दक्षिणा देकर हर-हर गंगे और जय श्रंगीऋषि के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर रात से ही श्रद्धालुओं का श्रंगीरामपुर पहुंचना शुरू हो गया था। घाटों पर करीब 50 तीर्थ पुरोहित स्थल सजे थे। कई बड़े-बूढ़े, महिलाएं और बच्चे उत्साह के साथ पैदल चलते जा रहे थे। लोगों ने तीर्थस्थल चौराहे से सवा दो किलोमीटर पैदल चलकर गंगा स्नान किया।
वहीं, वाहन से पहुंचे श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थल पर वाहन खड़े कर बहते सोता पर बने रास्ते से होकर 800 मीटर पैदल चलना पड़ा। गंगा स्नान कर लोगों ने स्नान करने के बाद पुरोहितों को दान दिया।
विज्ञापन





दलदल से अव्यवस्था, फिसलने पर लोगों ने उठाया
सोता के आगे चलने पर रास्ते में दलदल होने से लोगों को समस्या हुई। गंगा के घाट पर भी दलदल से लोग परेशान हुए। घाट पर 50 मीटर चौड़ाई पर दलदल था। कई लोग इसमें फंसे और गिरे भी। महिला श्रद्धालुओं व बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हुई।
एसडीएम सदर रजनीकांत, क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा, प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार व चौकी प्रभारी शिव कुमार व अन्य कार्यकर्ता लोगों की मदद को जुटे रहे। कुछ तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि गंगा के कटान के कारण घाट पर दलदल की स्थिति समस्याजनक बन गई। घाट का दलदल दूर किया जा पाना संभव नहीं था।
वहीं, दुर्गा धाम मंदिर के महंत काका तिवारी ने कहा कि यदि दस दिन पहले रास्ता सही हो जाता तो रास्ते में इतनी समस्या नहीं होती, क्योंकि इतने दिन में रास्ते की मिट्टी सूख सकती थी और रास्ता मजबूत हो जाता। दिबियापुर के रजनेश ने कहा कि उनकी टोली के बहुत से साथी खेती-किसानी के कारण नहीं आ पाए। इसलिए पिछले साल से भीड़ घट गई। कमालगंज के सामने चाचूपुर व भोजपुर घाट पर भी स्नान हुआ।

फोटो- 17 कमालगंज के श्रंगीरामपुर स्थित गंगाघाट पर दलदल में स्नान करते श्रद्धालु।स्रोत:पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें