फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा के श्रृंगार को सजी मोती जड़ित पोशाकें

विज्ञापन
स्टेट बैंक के पास भगवान श्रीकृष्ण के लिए आभूषण खरीदती युवतियां। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
आज आएंगे तारणहार, खरीदारों से बाजार रहा गुलजार
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सोमवार को जिले भर में मनाया जाएगा। इसको लेकर भक्तों में खासा उत्साह है। रविवार को इसको लेकर घरों और मंदिरों में तैयारियां चलती रहीं। कान्हा के शृंगार के लिए पोशाकों व आभूषणों से बाजार भी सज चुका है। मोती जड़ित पोशाकें ग्राहक सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हालांकि महंगाई के चलते इनके खरीदार कुछ कम हैं। एक दिन पहले बारिश के चलते दिन भर बाजार में सन्नाटा रहा। शाम को कुछ रौनक दिखाई दी।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर हैं। सोमवार को रात 12 बजे रोहिणी नक्षत्र में भगवान कृष्ण का जन्म होगा। इससे पहले रविवार को भक्तजनों ने बाजार में खरीदारी की। झांकी के लिए फूलों, पन्नी, कतरन आदि की झालरें सजी हैं।
विज्ञापन

इनकी कीमत 20 रुपये से 300 रुपये तक है। इसी तरह बाजार में कान्हा की मोती और जरदोजी की पोशाकें काफी पसंद कीजा रही हैं। इनकी कीमत 150 रुपये से 1000 रुपये तक हैं। इनमें भी छोटी और बड़ी पोशाकों के अलग-अलग रेट हैं। इसके अलावा भगवान के बाल, कुंडल, माला, कंगन, मुकुट आदि भी सज चुके हैं।
दुकानें शनिवार को सज चुकी थीं। हर साल की तरह जन्माष्टमी से एक दिन पहले जमकर खरीदारी होती थी, मगर रविवार को सुबह से ही बारिश ने दुकानदारों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। शाम चार बजे तक रिमझिम बारिश होती रही। जब पानी कम हुआ, तो बाजार में कुछ रौनक दिखाई दी जब लोग घरों से शृंगार का सामान लेने निकले। वहीं मंदिरों में भी सजावट को साज सज्जा का काम दिन भर चलता रहा।
विज्ञापन

गर्मी से बचने को पंखे, कूलर की भी व्यवस्था
पूजा घरों में भगवान कृष्ण के जन्म के वक्त उन्हें गर्मी से बचाने के लिए बाजार में छोटे कूलर और पंखे भी बिक रहे हैं। इन्हें चंद लोग ही खरीद रहे हैं। हालांकि लोगों को यह पसंद काफी आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें