फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 लाख की तंबाकू सीज, 34.35 लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शमसाबाद कस्बा स्थित तंबाकू गोदाम में बुधवार को जीएसटी अधिकारियों ने छापा मारा। मौके पर 56 लाख का अघोषित माल मिलने पर सीज कर दिया गया। कंपनी मालिक पर 34.35 लाख का जुर्माना लगाकर खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख कब्जे में लिए गए। इसकी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शमसाबाद स्थित शुभम सेल्स कार्पोरेशन कंपनी तंबाकू का कारोबार करती है। यहां से पैकिंग व खुली तंबाकू बिक्री का बड़े स्तर पर काम है। टैक्स चोरी की गोपनीय शिकायत पर जीएसटी इटावा मंडल के संयुक्त आयुक्त हरीलाल प्रजापति ने सहायक आयुक्त चरन सिंह, फर्रुखाबाद के सहायक आयुक्त अतुल उमराव, वाणिज्य कर अधिकारी सचल दल अभिषेक मिश्रा व गणेश यादव के साथ छापा मारा। मौके पर 56 लाख रुपये की पैक्ड व खुली तंबाकू मिली। इसका फर्म के पास कोई लेखाजोखा नहीं मिला। इस पर अघोषित माल को सीज करा दिया गया। कंपनी मालिक पर 34 लाख 35 हजार रुपये टैक्स व जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने तीन घंटे तक जांच की। गड़बड़ी मिलने पर तंबाकू खरीद-बिक्री से संबंधित आठ पर्चे व अन्य अभिलेख कब्जे में ले लिया।
संयुक्त आयुक्त हरीलाल प्रजापति ने बताया कि फर्म का करीब तीन करोड़ रुपये वार्षिक टर्नओवर है। अघोषित माल का 34.35 लाख कर व जुर्माना तीन दिन में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। अभिलेखों की जांच के बाद टर्नओवर के हिसाब से कर निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें