अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण ने स्थापना दिवस पर तहसील परिसर में हवन-पूजन कर भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए आहुतियां डालीं।
इस दौरान सभा में सभी ने एक स्वर से खाद्य सुरक्षा अधिनियम की सूची में सभी राशन कार्डधारकों का नाम चढ़ाए जाने की मांग की।
गुरुवार को स्थापना दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के पदाधिकारी सदर तहसील में एकत्र हुए। यज्ञ में जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित, कोषाध्यक्ष सुनील तिवारी, दीपक सक्सेना और बबलू गुप्ता आदि ने आहुतियां डालीं।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कोटों पर लगी सूची में अधिकतर राशन कार्डधारकों के नाम गायब हैं। उन्होंने मांग की कि सभी राशन कार्डधारकों के नाम सूची में जारी किए जाएं। इस अवसर पर दिनेश चौरसिया, विशाल मिश्र, उमेश कुमार, रवि गुप्ता, आशाराम, अमित श्रीवास्तव मौजूद रहे।